वकीलों का कत्ल प्रदेश - वेस्ट यू पी
कैराना कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता गुलजार की कल शाम अज्ञात बाईक सवारों ने उस समय हत्या कर दी जब वे अपने मुन्शी सचिन के साथ अपने गाँव सिक्का वापस जा रहे थे. हत्या के कारण में उनके भाई का अपनी पत्नी से विवाद सामने आ रहा है जिसमें मृतक अधिवक्ता गुलजार पैरवी कर रहे थे. यह अधिवक्ता की हत्या का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में कोई पहला मामला नहीं है बल्कि अगर कहा जाए कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं के लिए कत्ल प्रदेश बन गया है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. 12 जून 2019 अधिवक्ता दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष यादव की आगरा के दीवानी कचहरी के परिसर के भीतर बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जहां वह रविवार को यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में अपने चुनाव के बाद समारोह में भाग लेने गई थी. सत्कार समारोह के तुरंत बाद, यादव वरिष्ठ वकील अरविंद मिश्रा के कक्ष में गई , जहाँ उनके दोस्त मनीष शर्मा आए और अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने से पहले उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब यह हा...