कांधला के विश्व विख्यात पंडित व्यक्तित्व
1-हकीम शिवनाथ - ये कांधला के प्रसिद्ध हकीम रहे हैं जिनका नाम अरब देशों के प्रसिद्ध हकीमों मे रहा है. इन्होंने अपने दो भाइयों पंडित शिव प्रसाद और पंडित शिव सिंह जी के साथ मिलकर कांधला (उत्तरी) में वर्ष 1800 में शिवालय की स्थापना की
2-राय बहादुर चंद्रभान - ये अंग्रेजों के समय के पुलिस विभाग के वकील थे और अंग्रेजों द्वारा इन्हें राय बहादुर की पदवी से नवाजा गया था.
3-पंडित सदन लाल - कांधला के चेयरमैन रहे हैं अंग्रेजों के जमाने में.
4-बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट - बार एसोसिएशन कैराना के 26 साल तक अध्यक्ष रहे, जो कि एक रिकार्ड है. और इनकी स्मृति में बार एसोसिएशन कैराना द्वारा बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की पुत्री शालिनी कौशिक एडवोकेट के द्वारा 9 दिसम्बर 2024 से 17 दिसम्बर 2024 तक धरना व भूख हड़ताल किए जाने पर कैराना कचहरी परिसर में एक गेट "बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति द्वार"का निर्माण किया है.
5-डा. शिखा कौशिक "नूतन" - प्रसिद्ध साहित्यकार, क्योंकि औरत कट्टर नहीं होती - लघु कथा संग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार के पंडित बद्री प्रसाद "शिंगलू" सम्मान से सम्मानित.
6-शालिनी कौशिक एडवोकेट - बार एसोसिएशन कैराना की दो बार प्रथम कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष और साइबर क्राइम पर "क्राइम का चक्रव्यूह-साइबर क्राइम-एक समग्र अध्ययन" हिन्दी में पुस्तक लिखने वाली कांधला सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रथम लेखिका.
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ