संदेश

क्या करेगी जन्म ले बेटी ...../my poem लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या करेगी जन्म ले बेटी .....

चित्र
क्या करेगी जन्म ले बेटी यहाँ साँस लेने के काबिल फिजा नहीं , इस अँधेरे को जो दूर कर सके ऐसा एक भी रोशन दिया नहीं ! ............................................................ क्या करेगी तरक्की की सोचकर तेरे लिए ये जहाँ बना नहीं , हौसलों को तेरे जो पर दे सके ऐसा दिलचला कोई मिला नहीं ! ........................................................ क्या करेगी सोच साथ देने की तेरी नहीं कोई ज़रुरत यहाँ , कद्र जो तेरी मदद की कर सके ऐसा कदरदान है हुआ नहीं  ! .......................................................... क्या करेगी उनके ग़मों को बांटकर तुझसे साझा उन्होंने किये नहीं , सह रही जो सदियों से तू आज तक उनका साझीदार है यहाँ नहीं  ! ....................................................... ''शालिनी''ही क्या अनेकों बेटियां बख्तरों में बंद हो आई यहाँ , मुजरिमों की जिंदगी क्यूं है मिली इसका खुलासा कभी किया नहीं ! ................................................. शब्दार्थ -दिलचला-दिलेर ,साहसी .बख्तर-लोहे का कवच . शालिनी कौशिक [कौशल ]