ओवेसी जी -हर बच्चा पहले इंसान पैदा होता है .
ओवैसी बोले, 'हर बच्चा मुस्लिम पैदा होता है' धर्मान्तरण ,घर वापसी आदि मुद्दों पर जो बहस भाजपा व् संघ ने छेड़ी है वह बहस सदियों से भारतीयों के विशेषकर हिन्दू धर्मावलम्बियों के खून में सुलगती रही है और सभी जानते हैं कि भारत में जब तक मुस्लिम आक्रमणकारी नहीं आये थे तब तक भारत में मुस्लिम धर्म का अता-पता भी नहीं था और उन्होंने ही यहाँ पर जबरन धर्म-परिवर्तन कराये और एक बड़ी संख्या में यहाँ हिन्दू धर्मावलम्बियों को मुस्लिम बनने पर मजबूर किया किन्तु आज यहाँ स्थिति यह हो चुकी है कि यहाँ के मुस्लिम अपने को एक सच्चा मुसलमान स्वीकार चुके हैं और पूरी तरह से इस्लाम धर्म में ही रच-बस चुके हैं .ऐसे में अब पुरानी स्थितियों को दोहराना एक तरह से शांत सागर में विस्फोट करने के समान होगा जिसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि जब हिन्दू ही अपनी शांत प्रवर्ति छोड़कर उग्रवादी बातें करेंगे तो पहले से ही गर्म प्रवर्ति का चोला पहने मुस्लिमों से तो इस सम्बन्ध में उम्मीद करना ही बेमानी है और यही हो रहा है .संघ घर वापसी के रूप में खून उबालने वाली बातें कर रहा है तो आजम और ओवेसी वैसा ही खुनी ...