संदेश

election result 2013 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क़ुबूल कीजिये

चित्र
शिकस्त-ए-सियासत क़ुबूल कीजिये , मेहनत नहीं आराम अब क़ुबूल कीजिये . अवाम से इंसाफ की करते रहे तौहीन गुरुर छोड़ सादगी क़ुबूल कीजिये . ........................................................ इज़हार-ए-ख्यालात हैं ज़म्हूरियत में ये , नाराज़गी जमहूर की क़ुबूल कीजिये . परेशां होने से होगा न कुछ हासिल चुनौती मान दिल से क़ुबूल कीजिये . .......................................................... फतह नसीब है वही सेवक हो वफादार , फरेब किया आपने क़ुबूल कीजिये . एहसान फरामोशी ही कर रहे थे आप फ़र्दे-ज़ुर्म मर्द बन क़ुबूल कीजिये . ..........................................................   कामयाब आप हैं न भूलकर इन्हें , रख सामने सबक ये क़ुबूल कीजिये . फरेफ़ता अवाम है ईमानदार की फ़र्ज़ अब फराख दिल क़ुबूल कीजिये . ........................................................ मुखालफत में बैठकर है बोलना आसान , मल्लाही सल्तनत की क़ुबूल कीजिये . उठाते रहे उँगलियाँ जिन पर तुनक-तुनक उनकी जड़ों को काटना क़ुबूल कीजिये . ...................................................... सत्ता की खिलाफत सदा होती है ह...