लाला जी की हद्द-एक लघुकथा
सफारी सूट वाले लाला जी के ट्रक ने रात में पड़ौसी की दीवार में टक्कर मारकर दीवार तोड़ दी। ट्रक टूटी हुई दीवार के सटकर ही खड़ा था। सफारी सूट वाले लाला जी थोड़ी देर से आये और अपने ट्रक की गलती मानने से इंकार कर दिया।
पडौसी की बेटियां द्वारा सफारी सूट वाले लाला जी से रात में ही ये कहने पर कि दीवार आपके ट्रक ने तोड़ी है। सफ़ारी सूट वाले लाला जी पडौसी की बेटियों को धमकाते हुए बोले -"हद्द में रहो"।
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ