महबूबा यहाँ सबकी बस कुर्सी सियासत की ,


फुरसत में तुम्हारा ही दीदार करते हैं ,
खुद से भी ज्यादा तुमको हम प्यार करते हैं। 

 अपनों से ज़ुदा होने की फ़िक्र है नहीं ,
तुम पर ही जान अपनी निसार करते हैं। 

झुकती हमारी गर्दन तेरे ही दर पे आकर ,
हम तेरे आगे सिज़दा बार -बार करते हैं। 

ये ज़िंदगी है कितनी हमको खबर नहीं है ,
पलकें बिछाके फिर भी इंतज़ार करते हैं। 

बालों में है सफेदी ,न मुंह में दाँत कोई ,
खुद को तेरी कशिश में तैयार करते हैं। 

महबूबा यहाँ सबकी बस कुर्सी सियासत की ,
पाने को धक्का -मुक्की और वार करते हैं। 

''शालिनी ''देखती है देखे अवाम सारी ,
बहरूपिये बन -ठन कर इज़हार करते हैं। 

शालिनी कौशिक 
    [कौशल ]

टिप्पणियाँ

yashoda Agrawal ने कहा…
आपकी लिखी रचना शनिवार 29 मार्च 2014 को लिंक की जाएगी...............
http://nayi-purani-halchal.blogspot.in
आप भी आइएगा ....धन्यवाद!
yashoda Agrawal ने कहा…
आपकी लिखी रचना शनिवार 29 मार्च 2014 को लिंक की जाएगी...............
http://nayi-purani-halchal.blogspot.in
आप भी आइएगा ....धन्यवाद!
Anita ने कहा…
कुर्सी का आकर्षण जो न कराए..
बहुत अच्छी प्रस्तुति !
बहुत अच्छी प्रस्तुति !
बहुत अच्छी प्रस्तुति !
बहुत अच्छी प्रस्तुति !
कौशल लाल ने कहा…
बहुत सुन्दर......

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्र और पत्रोत्तर

''ऐसी पढ़ी लिखी से तो लड़कियां अनपढ़ ही अच्छी .''

मिला जिससे हमें जीवन उसे एक दिन में बंधवाती .-HAPPY MOTHER'S DAY