तलवार अपने हाथों से माया को सौंपिये.


Image result for maya-smriti dispute images
बेबाक बोलना हो बेबाक बोलिये,
पर बोलने से पहले अल्फाज तोलिये.
.....................................................
दावा-ए-सर कलम का करना है बहुत आसां,
अब हारने पर अपने न कौल तोडिये.
.......................................................
बारगाह में हो खडे बन सदर लेना तान,
इन ताना-रीरी बातों की न मौज लीजिए.
..........................................................
पाकीजा खयालात अगर जनता के लिये हैं,
मांगने से पहले हक उनका दीजिए.
......................................................
सच्चाई दिखानी है माया को स्मृति,
अपने कहे हुए से पीछे न लौटिये.
...............................................
मुश्किल अगर हो काटना, अपने ही हाथों सिर,
तलवार अपने हाथों से माया को सौंपिये.
.............................................................
अब सर-कलम न मुद्दा रह गया स्मृति,
सरकार की इज्जत की ना नीलामी बोलिये.
.................................................................
ये "शालिनी" दे रही है, खुल तुमको चुनौती,
कानून के मजाक की ना राह खोलिये.
...........................................................
शालिनी कौशिक
कौशल

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
बहुत अच्छा...शानदार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्र और पत्रोत्तर

''ऐसी पढ़ी लिखी से तो लड़कियां अनपढ़ ही अच्छी .''

मिला जिससे हमें जीवन उसे एक दिन में बंधवाती .-HAPPY MOTHER'S DAY